516 किसानों ने हुई 18 हजार क्विंटल खरीदी

जबलपुर: जिले समर्थन मूल्‍य पर गेहूं खरीदी का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जिसमें अभी तक लगभग 18 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक सीमा बौरसिया ने बताया कि जिले में अभी तक 516 किसानों से 18 हजार 162 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है, जबकि 13 हजार 57 किसानों द्वारा गेहूं का विक्रय करने स्‍लॉट बुक किये जा चुके हैं। यह कुल पंजीकृत किसानों का 25.70 फीसदी है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में अभी 60 खरीदी केंद्रों पर गेहूं उपार्जन का कार्य चल रहा है।
50 हजार 788 किसानों ने कराया पंजीयन
प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक के मुताबिक जिले में गेहूं उपार्जन के लिये 50 हजार 788 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। उपार्जन के प्रारंभिक चरण में 2 हेक्टेयर और उससे कम कृषि भूमि धारित करने वाले किसानों के ही स्लॉट बुक करने का प्रावधान किया गया है। जल्दी ही मध्यम और बड़े किसानों के स्लॉट बुकिंग प्रारंभ कर दी जायेगी।
नोडल अधिकारी खरीदी केन्‍द्रों पर रखेंगे नजर
जिले में समर्थन मूल्‍य पर गेहूं उपार्जन की पारदर्शी व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह ने जिले में स्‍थापित किये गये खरीदी केन्‍द्रों की निगरानी के लिये नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया है। नोडल अधिकारी खरीदी केन्‍द्रों की प्रतिदिन उपस्थित होकर न केवल उपार्जन की प्रत्‍येक गतिविधि पर नजर रखेंगे और उपार्जन से संबंधित कठिनाईयों का निराकरण करने, बल्कि किसानों की सुविधाओं का ध्‍यान भी रखेंगे। कलेक्‍टर ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश जारी करने के साथ ही विस्‍तृत दिशा निर्देश भी जारी किये हैं। निर्देशों में नोडल अधिकारियों को उपार्जन नीति के अनुरूप गेहूं का उपार्जन सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई है।

Next Post

मुख्‍यमंत्री ने किया विराट हॉस्पिटल के ट्रीटमेंट सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन

Thu Apr 23 , 2026
जबलपुर:मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भेड़ाघाट गोपालपुर स्थित विराट हॉस्पिटल के विश्‍वात्‍मा इंस्‍टीट्यूट ऑफ रेडियो थैरेपी एंड ट्रीटमेंट सेंटर का वर्चुअली उद्घाटन किया। साथ ही 88.02 लाख की लागत से निर्मित 300 मीटर लंबा ब्रम्‍हऋषि बाबरा एप्रोच मार्ग का लोकार्पण किया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने विराट हॉस्पिटल की संचालिका साध्‍वी […]

You May Like