आंगनबाडिय़ों में ताले लटके रहे, बच्चे पौषण आहार को तरसे

सीहोर.कल दिन भर आंगनबाडिय़ों में ताले लटके रहे. बच्चे पौषण आहार को तरस गए. इधर कलेक्ट्रेट में मोबाईल की फ्लेश लाइट जलाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन किया.

पोषण ट्रेकर ऐप फेस केप्चर और अन्याय अत्याचार का विरोध किया. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने पहले बस स्टेंड स्थित गीता भवन में सुबह 11 बजे से 3 बजे तक चार घंटे तक धरना दिया. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को संघ जिलाध्यक्ष ऊषा राठौर ने अधिकारों मांगों और सरकार की नीतियों के प्रति जागरूक किया. गीता भवन से बेनर पोस्टरों के साथ नारेबाजी करते हुए जिले भर की यूनिफार्मधारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने कलेक्ट्रेट तक विरोध रैली निकाली. दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर स्वाती मिश्रा को सौंपा गया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष उषा राठौर, सचिव रजनी विश्वकर्मा, याशिता धीमान, डाली कुशवाह, तबसुम, गिराज मौर्य, दीपमाला, महादेवी वर्मा, बबीता, रानी श्रीवास्तव, पुष्पा तिवारी, सारी जैन, अनीता मेवाड़ा, आशा मेवाड़ा, मनीषा राठौर, सविता गुप्ता, सीता प्रजापति, दीपा गोटिया, मधुु चौहान, पूजा, अबुना, रीना, तरुणा, अनीता आदि कार्यकर्ताएं उपस्थित थीं.

Next Post

घर से बाहर बुलाकर किया था चाकू से हमला, हाईकोर्ट ने दंडित करने को माना उचित

Tue Jul 15 , 2025
जबलपुर: हत्या के अपराध में आजीवन कारावास की सजा से दंडित किये जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। हाईकोर्ट जस्टिस विवेक अग्रवाल तथा जस्टिस ए के सिंह ने युगलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि अपीलकर्ता ने प्रापर्टी डीलर के घर से बाहर आने पर चाकू […]

You May Like