
भोपाल। हर वर्ष 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। इसी कड़ी में भोपाल फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने मंगलवार को रोशनपुरा चौराहे पर केक काटकर इस दिवस को धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में फोटो जर्नलिस्टों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और फोटोग्राफी के महत्व पर चर्चा की। इस अवसर पर वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट राजीव गुप्ता, शमीम खान, महेश विश्वकर्मा, राजीव सराठे, अशरफ अली, राजविंदर सिंह, सुभाष ठाकुर, सुधीर वर्मा, लक्ष्मण सोनिया, अनिल दवे सहित शहर के विभिन्न समाचार पत्रों के फोटो जर्नलिस उपस्थित रहे।
