नेटवर्क व्यवधान के दौरान तीन लोगों की मौत, ऑस्ट्रेलियाई दूरसंचार कंपनी ने मांगी माफी

सिडनी, 19 सितंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी ने गुरुवार को नेटवर्क व्यवधान के दौरान तीन ग्राहकों की मौत के बाद माफी मांगी है।

सिंगापुर के समूह सिंगटेल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ऑप्टस ने शुक्रवार को पुष्टि की कि नेटवर्क अपडेट के कारण कल ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय आपातकालीन टेलीफोन नंबर, ट्रिपल जीरो पर कॉल बाधित हो गयी।

ऑप्टस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीफन रू ने सिडनी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया , दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी क्षेत्र प्रांतों के लगभग 600 ग्राहक प्रभावित हुये हैं।

स्टीफन रू ने कहा, “नेटवर्क अपडेट प्रक्रिया के दौरान ट्रिपल ज़ीरो के तीन कॉल ऐसे घरों से संबंधित थे जहाँ एक व्यक्ति की दुखद मृत्यु हो गयी थी।”

उन्होंने कहा कि तकनीकी खराबी को ठीक कर लिया गया है और ऑप्टस सभी संबंधित सरकारी एजेंसियों और नियामक निकायों के साथ पूर्ण और पारदर्शी तरीके से सहयोग करेगा।

गौरतलब है कि नवंबर 2023 में इसी तरह की राष्ट्रीय आउटेज हुई थी, जिसके दौरान 2,145 लोग ट्रिपल ज़ीरो पर कॉल नहीं कर पाए थे और ऑप्टस को नवंबर 2024 में 120 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से अधिक का जुर्माना भरना पड़ा था।

 

Next Post

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा 30 सितंबर को बुसान की दो दिवसीय यात्रा पर

Fri Sep 19 , 2025
टोक्यो/सोल, 19 सितंबर (वार्ता) जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा 30 सितंबर से दो दिवसीय बुसान यात्रा पर जायेंगे। जापान टाइम्स के अनुसार जापान और दक्षिण कोरिया की सरकारें प्रधानमंत्री की इस संभावित यात्रा की तैयारी कर रही हैं। इस यात्रा में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के साथ […]

You May Like