पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

जम्मू (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

सूत्रों ने बताया, ”पाकिस्तानी सैनिकों ने आज शाम पुंछ में नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के गोलीबारी की।”

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना के जवानों ने सीमा पार से की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी में भारतीय पक्ष में किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है।

गौरतलब है कि मंगलवार को अखनूर सेक्टर में संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए।

उन्होंने बताया कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सेना का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया। आठ फरवरी को भारतीय सैनिकों ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध आतंकवादियों की गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।

इस बीच 4-5 फरवरी की रात को पुंछ जिले के मेंढर इलाके में कृष्णा घाटी सेक्टर के बट्टल इलाके में नियंत्रण रेखा पर एक बारूदी सुरंग विस्फोट में संदिग्ध आतंकवादियों के एक समूह के मारे जाने पर एक बड़ी घुसपैठ को नाकाम कर दिया गया।

 

Next Post

रिजवान और सलमान की जुगलबंदी से दक्षिण अफ्रीका पस्त,पाक छह विकेट से जीता

Thu Feb 13 , 2025
कराची (वार्ता) मोहम्मद रिजवान (122 नाबाद) और आगा सलमान (134) के बीच तीसरे विकेट के लिये 260 रनों की रिकार्ड साझीदारी की बदौलत पाकिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृखंला के एक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवर में […]

You May Like