चुनरी यात्रा को लेकर बैठकों का दौर जारी

सीहोर। आगामी 15 अक्टूबर को आयोजित होने वाली भव्य चुनरी यात्रा को लेकर बैठकें आयोजित की जा रही हैं. चुनरी यात्रा करौली माता मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बा स्थित इलाही माता मंदिर तक जाएगी, जहां यात्रा का समापन होगा. श्रद्धालुओं द्वारा 121 मीटर लंबी चुनरी माता रानी को अर्पित की जाएगी.

नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि चुनरी यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है. चुनरी यात्रा में श्रद्धा और विश्वास के साथ शामिल होकर माता रानी की चुनरी को धारण करना और उसे माता को अर्पित करना भक्तों के लिए आस्था का विषय है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे 15 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में चुनरी यात्रा में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें.

 

Next Post

जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, 3 गंभीर

Tue Oct 6 , 2026
इछावर। ग्राम दुदलाई में जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों और हंसिया से हमला कर दिया. हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया […]

You May Like