वायरस से प्रभावित हुई तरबूज फसल का शीघ्र करें सर्वे

अर्चना चिटनिस ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कलेक्टर से मिला प्रतिनिधि मंडल

 

बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले में वायरस के अटैक ने तरबूज की फसल को भारी नुकसान कर दिया है। इससे क्षेत्र के किसान काफी चिंतित है। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं किसान कल्याण व कृषि मंत्री एंदलसिंह कंसाना से पत्राचार कर कलेक्टर से बुरहानपुर जिले में तरबूज फसल पर हुए संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए आरबीसी 6-4 के तहत राजस्व विभाग, उद्यानिकी, कृषि विभाग के अधिकारियों के माध्यम से व्यापक सर्वेक्षण कर राहत राशि प्रदाय हेतु विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया। इस संबंध में श्रीमती अर्चना चिटनिस के आग्रह पर एक प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर बुरहानपुर से मुलाकात कर वास्तुविक स्थिति से अवगत भी कराया।

श्रीमती चिटनिस ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं किसान कल्याण व कृषि मंत्री एंदलसिंह कंसाना से आग्रह किया कि आरबीसी 6-4 के अंतर्गत तरबूज फसल के नुकसान होने पर मुआवजा राशि वर्तमान में 35 हजार रूपए प्रति हेक्टेयर दी जाती है, जिसमें वृद्धि की जाए, ताकि किसानों को लागत मूल्य के रूप में मुआवजा मिल सके।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर जिले में तरबूज की खेती लगभग 1500 से 2000 हेक्टेयर में की जाती हैं। साथ ही कुछ कृषकों द्वारा इंटर क्रॉप के रूप में भी तरबूज फसल की खेती की जाती हैं। इस वर्ष मौसम अनुकुल नहीं होने के कारण तरबूज फसल पर वायरस एवं रस चूसक कीड़ों का बहुत अधिक मात्रा में संक्रमण हुआ हैं जिससे की जिले के अधिकांश तरबूज उत्पातदक कृषक अपनी फसल को उखाड़ कर फैंकने को मजबूर हो गए है। इस समस्या के निदान हेतु उद्यानिकी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा लगातार उपचार के उपाय कृषकों को दिए जा रहे हैं। तरबूज फसल की प्रति हेक्टेयर लागत राशि 90 हजार से एक लाख रूपये तक है। तरबूज फसल हेतु कृषकों को बहुत अधिक आर्थिक क्षति हुई हैं।

कलेक्टर हर्षसिंह से मुलाकात के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, जिला पंचायत में कृषि समिति अध्यक्ष किशोर पाटिल एवं समर्थ चिटनिस उपस्थित रहे।

Next Post

ज.पं.अध्यक्ष ने भ्रमण के दौरान राखी छात्रावास पहुंचकर,छात्राओं के साथ किया भोजन,परीक्षा की तैयारियों को लेकर की चर्चा।

Wed Feb 12 , 2025
पानसेमल जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिला विनोद वसावे द्बारा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम राखी में भ्रमण के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचकर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।स्वच्छता,भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया।उपस्थित छात्राओं से संवाद कर परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर जानकारी प्राप्त […]

You May Like