राजगढ़ रोड से सुठालिया बायपास तक हर रोज़ जाम, स्कूल वाहन और राहगीर सबसे ज्यादा परेशान

ब्यावरा:नगर में हर दिन जाम की स्थिति निर्मित होने से राहगीरों, वाहन चालको को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.राजगढ़ रोड,सुठालिया बायपास जाम के मुख्य केन्द्र बन गये है जहां आये दिन जाम की स्थिति निर्मित होने से वाहन चालको, पैदल राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे से राजगढ़ रोड सब्जी मंडी के यहां से कैनरा बैंक के आगे तक जाम लगा रहा. बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंसे रहे. कई स्कूल वाहन जाम में फंसे रहे. काफी देर तक जाम के हालात बने रहे. जबकि कुछ दूर सामने ही पीपल चौराहा के यहां पुलिस पाईंट है.

गौरतलब है कि अव्यवस्थित यातायात एवं बाजार बैठक व्यवस्था होने के कारण आये दिन जाम की विभिषिका से नागरिकों को जूझना पड़ रहा है. कई स्कूल वाहन, ऑटो, दुपहिया वाहन जाम में फंस जाते है. भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.राजगढ़ रोड पर सब्जी मंडी के यहां से केनरा बैंक के बीच सर्वाधिक जाम लगता है. शनिवार की दोपहर 2.30 बजे से यहां जाम लगता रहा. जाम में कई स्कूलों के वाहन भी फंसे रहे. जिनमें सवार बच्चों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा.
राहगीर होते है परेशान
राजगढ़ रोड पर सब्जी मंडी के यहां से केनरा बैंक तक सबसे अधिक जाम की स्थिति बनती है. यहां पर दिन में ऐसे समय जब काफी व्यस्त यातायात रहता है उस दौरान वाहनों से सामान लोड या फिर अनलोड किया जाता है. रोड पर वाहनों के खड़े रहने से आवागमन बाधित होकर कुछ ही देर में जाम लग जाता है और आमजन को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है.
रोड पर ही खड़े रहते वाहन
देखने में आता है कि चार पहिया वाहनो को अव्यवस्थित तरीके से सडक़ पर ही खड़े करने से जाम की स्थिति निर्मित बन जाती है. कई दुकानों के काफी आगे तक सामान रख दिया जाता है, जिसके कारण वाहन एवं पैदल राहगीरों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है और जाम लग जाता है. यदि वाहनों को व्यवस्थित तौर पर साइड में खड़ा कर दिया जाये और दुकानों के आगे एक निश्चित सीमा में सामान रखा जाये तो इससे आवाजाही में काफी सुविधा होगी और जाम से भी राहत मिलेगी.

Next Post

पठारी में हनोता बांध पाइपलाइन फटी, किसान के खेत में भरा पानी, चना फसल को नुकसान

Tue Nov 11 , 2025
पठारी:हनोता बांध निर्माण और पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी है. कई स्थानों पर पाइपलाइन का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि कुछ क्षेत्रों में अभी पाइपलाइन डाले जाने का काम जारी है. पठारी के किसान मुकेश साहू के खेत से गुजरी पाइपलाइन टेस्टिंग के टाइम अचानक फट गई, जिससे […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।