सिंधी समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व

रायसेन। सिंधी समाज ने बुधवार को गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया। सुबह मुखर्जी नगर गुरुद्वारा से बैंड-बाजों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। दिनभर विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सिंधी समाज के अध्यक्ष मोहन दास लालवानी और केपी लालवानी ने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पिछले पांच दिनों से प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इस वर्ष भी समाजजन पूरे उत्साह और आस्था के साथ आयोजन में भाग ले रहे हैं।

समाज पदाधिकारियों के अनुसार, गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव रात 1:10 बजे मनाया जाएगा। इस अवसर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा और देश की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए अरदास की जाएगी।

आयोजन में सिंधी समाज के लक्ष्मण दास खूबचंदानी, निर्मल वासवानी, खयाल दास खूबचंदानी, नवीन खूबचंदानी, ललित लालवानी, मोहन लालवानी, भावेश खूबचंदानी, सनी खूबचंदानी, मनोज लालवानी, महेश लालवानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Next Post

जत्रा मेला: बौरास नर्मदा तट पर श्रद्धा का सैलाब, हजारों ने लगाई डुबकी

Wed Nov 5 , 2025
उदयपुरा। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को नर्मदा तट बौरास पर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातःकाल से ही हजारों श्रद्धालु महिला-पुरुष पुण्यसलिला मां नर्मदा के पावन जल में डुबकी लगाने पहुंचे। दिनभर श्रद्धालुओं द्वारा पुण्य स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों का सिलसिला जारी रहा। […]

You May Like