अल्ट्राटेक सीमेंट को 6.58 करोड़ रुपये के कर नोटिस

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (वार्ता) आदित्य बिरला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित देनदारी, ब्याज और जुर्माने समेत कुल 6.58 करोड़ रुपये के दो कर नोटिस मिले हैं। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि दोनों नोटिस 18 दिसंबर को मिले हैं। एक नोटिस केंद्रीय जीएसटी के उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित संयुक्त आयुक्त कार्यालय से मिला है। इसमें 72, 62,390 रुपये के जीएसटी, 86,22,535 रुपये के ब्याज और 1,49,41,110 रुपये के जुर्माने की मांग की गयी है। यह राशि कुल 3,08,26,035 रुपये है।

इसमें कंपनी पर अयोग्य होने के बावजूद इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने और उन वेंडरों के नाम पर आईटीसी के दावे का आरोप है जिनके पंजीकरण पहले ही रद्द कर दिये गये थे। दूसरा नोटिस केंद्रीय जीएसटी के पश्चिम बंगाल स्थित भोलापुर के संयुक्त आयुक्त से प्राप्त हुआ है। इसमें 1,74,64, 611 करोड़ रुपये के कर और इतनी ही राशि के ब्याज तथा जुर्माने की मांग की गयी है। कुल राशि 3,49,29,222 करोड़ रुपये है। मूल आदेश में 2,91,97,103 करोड़ रुपये के कर और इतनी ही राशि को ब्याज तथा जुर्माने की मांग की गयी थी जिसे बाद में संशोधित किया गया है। इस मामले में आरोप है कि जीएसटीआर 2ए में जितना इनपुट टैक्स क्रेडिट बताया गया था जीएसटीआर 3बी में उससे अधिक का दावा किया गया था। कंपनी ने कहा है कि दोनों मामलों का उसकी वित्तीय स्थिति पर कोई उल्लेखनीय प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Next Post

रुपये की मजबूती से चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 447.55 अंक उछला

Fri Dec 19 , 2025
मुंबई, 19 दिसंबर (वार्ता) रुपये में जारी तेजी से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में चौतरफा लिवाली रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 447.55 अंक (0.53 प्रतिशत) चढ़कर 84,929.36 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 150.85 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की […]

You May Like