रुपये की मजबूती से चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 447.55 अंक उछला

मुंबई, 19 दिसंबर (वार्ता) रुपये में जारी तेजी से शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में चौतरफा लिवाली रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 447.55 अंक (0.53 प्रतिशत) चढ़कर 84,929.36 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 150.85 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,966.40 अंक पर बंद हुआ। भारी उतार-चढ़ाव के बीच रुपया आज 89.25 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। बाजार में चौतरफा लिवाली देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.91 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.36 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

सभी सेक्टर हरे निशान में रहे। रसायन, रियलिटी, ऑटो, स्वास्थ्य, तेल एवं गैस और फार्मा सेक्टरों में ज्यादा लिवाली रही। सेंसेक्स की कंपनियों में बीईएल का शेयर सवा दो प्रतिशत से अधिक चढ़ा। पावरग्रिड में भी करीब सवा दो प्रतिशत की तेजी रही। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, ट्रेंट, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर भी हरे निशान में रहे।
एचसीएल टेक्नोलॉजीज में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही।

Next Post

फ्लिपकार्ट ने मिनिवेट एआई में हासिल की नियंत्रक हिस्सेदारी

Fri Dec 19 , 2025
नयी दिल्ली, 19 दिसंबर (वार्ता) ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने एआई और मशीन लैंग्वेज समाधान प्रदाता कंपनी मिनिवेट एआई में नियंत्रक हिस्सेदारी हासिल कर ली है। फ्लिपकार्ट ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह अधिग्रहण मूल रचनात्मक एआई (जेनएआई) क्षमताओं के निर्माण और उनमें निवेश की दिशा में एक रणनीतिक […]

You May Like

Play sound