
जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही बकरी बांधने वाले कमरे से 559 पाव देशी शराब जप्त की।
टीआई रीतेश पाण्डे ने बताया कि आज नूरी नगर पसियाना मेें घेराबंदी कर मोह. मुबीन पिता अब्दुल अजीज 55 वर्ष निवासी नूरी नगर पसियाना गोहलपुर को पकड़ा गया। पूछताछ करने बकरी बांधने वाले कमरे में 11 पेटी शराब बेचने के लिये रखना बताया, आरोपी की निशादेही पर बकरी वाले कमरे के बरामदे में कुल 11 पेटियों में कुल 550 पाव देशी शराब कीमती लगभग 60 हजार रूपये की रखी मिली, जिसे जप्त करते हुये आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
