
जबलपुर। सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों की दर में कमी लाने चलाये गये 15 दिवसीय विशेष अभियान के तहत मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने पर कुल 5863 वाहन चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करते हुये पुलिस ने 20 लाख 44 हजार रुपये का समन शुल्क वसूला।
26 नवंबर से 10 दिसंबर तक मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत बिना हेलमेट धारण कर दो पहिया वाहन चालकों, बिना फिटनेश के परिवहन कर रहे वाहन चालको व तेज गति से वाहन चलाने वाले, बिना एचएसआरपी नम्बर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ की गई।
यातायात नियमों का पालन नितांत आवश्यक: एसपी
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने संस्कारधानी वासियों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करना नितांत आवश्यक है। दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हैल्मेट धारण करें, सुनिश्चित करें के वाहन के बीमा, वैध दस्तावेज के कागजात हो, सदैव यातायात नियमों का पालन करें।इस विशेष अभियान का मूल उद्देश्य आम नागरिक यातायात नियमों का पालन करें जिससे सड़क दुर्घटनाओं कमी लाई जा सके था।
