स्कूली बच्चों के साथ मंत्री कुशवाह ने लिया सुरूचिपूर्ण भोज का आनंद

ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत आयोजित हुए विशेष भोज में शामिल हुए। उन्होंने कम्पू क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टकसाल स्कूल के बच्चों के साथ बैठकर सुरूचिपूर्ण भोज का आनंद लिया। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत आयोजित हुए भोज में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, नगर निगम के पूर्व सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन व विनोद शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए।

Next Post

विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर स्टेशन पर कार्यक्रम हुआ

Fri Aug 15 , 2025
ग्वालियर। विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर मण्डल रेल प्रबंधक दीपक सिन्हा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 01 पर विभाजन की विभीषिका प्रर्दशनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि स्टेशन निदेशक बीके भारद्वाज थे। इस मौके पर […]

You May Like