विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर स्टेशन पर कार्यक्रम हुआ

ग्वालियर। विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर मण्डल रेल प्रबंधक दीपक सिन्हा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 01 पर विभाजन की विभीषिका प्रर्दशनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि स्टेशन निदेशक बीके भारद्वाज थे।

इस मौके पर स्टेशन निदेशक बीके भारद्वाज ने कहा कि विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस देश के विभाजन और उसकी त्रासदी के पीडित लोगों के दर्द को याद कर संवेदना व्यक्त करने का दिन है। इस दिन देश को टुकडों में बांट कर मां भारती के स्वाभीमान को चोट पहुंचाई। विभाजन के कारण हिंसा शोषण और अत्याचार हुए और करोडों लोगों ने विस्थापन को झेला, आज हम सब उन सभी लोगों के प्रति मन की गहराईयों से श्रद्धांजली अर्पित करते है। देश विभाजन के इस इतिहास और दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सहायक वाणिज्य प्रबंधक आरके वर्मा, स्टेशन प्रबंधक जीएस राठौर, मनोज शर्मा प्रभारी निरीक्षक रेल सुरक्षा बल, वरिष्ठ खण्ड अभियन्ता टेली पीएन तिवारी, मनोज शर्मा मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक, कैलाश कुमार मर्सकोले मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक, प्रवीण पचैरी मुख्य कार्यालय अधीक्षक, मनीष विशोनिया मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक, बलराम मीना, मुख्य स्वास्थ निरीक्षक व महेश श्रीवास्तव, मुख्य कार्यालय अधीक्षक, मनोज सिंह, लिपिक स्टेशन प्रबंधक कार्यालय एवं अन्य कई विभागो के कर्मचारी व पर्यवेक्षक एवं यात्रीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बीएस कंषाना मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक द्वारा किया गया।

Next Post

IG हिमानी खन्ना विशिष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

Fri Aug 15 , 2025
सागर । सागर जोन की पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती हिमानी खन्ना को विशिष्ट सेवा के लिए भारत सरकार के सर्वोच्च पुलिस सम्मान “राष्ट्रपति पुलिस पदक” से सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पुलिस […]

You May Like