
ग्वालियर। राजमाता चौराहा विश्वविद्यालय गेट पर पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा और राज्य सरकार की निष्क्रियता के विरोध में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कलेक्टर को राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष पप्पू वर्मा ने बताया कि वक्फ कानून के विरोध की आड़ में संपूर्ण बंगाल को जिस प्रकार हिंसा की आग में जलाया जा रहा है, हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है, राष्ट्र विरोधी और हिंदू विरोधी तत्वों को निर्बाध रूप से अपने षडयंत्रों को क्रियान्वित करने की खुली छूट दी जा रही है, उससे स्पष्ट लगता है कि बंगाल की स्थिति अत्यधिक चिंताजनक है। मुर्शिदाबाद से प्रारम्भ हुई यह भीषण हिंसा अब संपूर्ण बंगाल में फैलती हुई दिखाई दे रही है। शासकीय तंत्र दंगाइयों के सामने केवल निष्क्रिय ही नहीं अपितु कई स्थानों पर इनका सहायक या प्रेरक बन गया है।इससे पहले कि स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाए,केंद्र सरकार को प्रशासन का नियंत्रण व संचालन अपने हाथ में लेकर राष्ट्र विरोधी व हिंदू विरोधी तत्वों को उनके कुकर्मों के लिए कठोरता सजा दिलवानी चाहिए।
इन सभी माँगो को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने संतों के नेतृत्व में माननीया राष्ट्रपति के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा और अविलम्ब कार्यवाही की मांग की। धरना प्रदर्शन मे मौके पर संत 1008 विसंभर दास महाराज,प्रांत उपाध्यक्ष पप्पू वर्मा, बजरंग दल सयोजक विश्ववर्धन भट्ट, मुकेश गुप्ता, भारत परमार, मनोज रजक, मनोज गोड़िया, हरि सेंगर, रविराज लूडेले, संजू राठौर, राजू गोस्वामी, राजेंद्र गुर्जर, दीपक माझी, लोकेश कुशवाह, नीरज उचिया, नरेंद्र यादव, विकाश झा, दीपक यादव, नरेश बागबैया, गजेंद्र दिसोरिया, देव गोड़िया, भारत राजपूत,अजय श्रीवास्तव आदि सहित सेकड़ो लोग मौजूद रहे।
