पाटीदार समाज ने जीवंत किया गरबा और महिषासुर मर्दन

सागर। श्री कच्छ कड़वा पाटीदार समाज सागर वर्ष 1959 से (लगातार 66 वर्षों से) भगवानगंज स्थित पाटीदार समाजवाड़ी भवन में शारदीय नवरात्रि महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। आज के कमर्शियल गरबा दौर में भी समाज अपनी वर्षों पुरानी गुजराती परंपरा और संस्कृति का संरक्षण करते हुए आद्यशक्ति माँ जगदम्बा की श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना और गरबा के माध्यम से आराधना करता है।

नवरात्रि की नौ दिनी आराधना का मुख्य केंद्र गरबा होता है, जिसे बीचों-बीच रखकर समाज के छोटे-बड़े सभी सदस्य आस्था और भक्ति से ओतप्रोत होकर माँ जगदम्बा की स्तुति करते हैं। इस अवसर पर समाज के नवयुवक मंडल और प्रगति युवा महिला मंडल द्वारा सुश्री प्रवीणा बेन पटेल, कु. मनीषा पटेल और कु. जागृति पटेल के निर्देशन में “गरबा का महत्व” और महिषासुर मर्दन विषय पर नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की गई। इसमें समाज के 34 बालक-बालिकाओं ने जीवंत और सुंदर प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

Next Post

मानसूनी बारिश से सोयाबीन फसल पर संकट गहराया

Mon Sep 29 , 2025
सीहोर। मानसून विदा होने से पहले जिले में बारिश का दौर जारी है. शनिवार रात से शुरू हुई बरसात ने कहीं तेज तो कहीं हल्की बूंदें बरसाई. रविवार सुबह 8 बजे तक सीहोर शहर में 27.1 मिमी यानी एक इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई. वहीं नर्मदा किनारे बुदनी में […]

You May Like