नदी में बही महिला का 3 दिन बाद शव मिला

जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत दलपतपुर घाट पर नदी में स्नान करने के दौरान पानी के तेज बहाव में बही महिला का शव तीन दिन बाद नदी से बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, चौकीलाल निवासी कुसुम बाई लोधी पति मूलचंद लोधी, (76), गत दिवस रोजाना की तरह दलपतपुर घाट पर स्नान करने के लिए गई थीं। घाट पर नहाने के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसल गया। नदी का बहाव बेहद तेज होने के कारण बुजुर्ग महिला खुद को संभाल नहीं पाईं और देखते ही देखते पानी की तेज धारा में बह गईं थीं।
जब कुसुम बाई काफी देर तक घर वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। अनहोनी की आशंका को देखते हुए परिजनों ने तुरंत भेड़ाघाट थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस गोताखोरों से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

नदी का जलस्तर और तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार तीन दिनों तक चले इस कड़े खोज अभियान के बाद, अंततः रेस्क्यू टीम ने महिला के शव को ढूंढ निकाला और उसे नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है

Next Post

खाते से 35,000 पार

Fri Jul 24 , 2026
जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत त्रिमूर्तिनगर निवासी रोहणी प्रसाद शर्मा (42) के यूनियन बैंक खाते से 35,000 की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई। पीड़ित के मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आने पर उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की। बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि मोहम्मद मोइनुद्दीन नामक व्यक्ति […]

You May Like