14 फरार आरोपियों पर ईनाम घोषित

जबलपुर: शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में दर्ज अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे 14 आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने ईनाम घोषित कर दिया है।जानकारी के मुताबिक गोसलपुर थाने में दर्ज अपराध में हीरा राय, मोहित राय, गंगाराम राय, कंधीराम राय, जित्तू उर्फ जितेन्द्र राय,मोहन राय पर तीन, तीन हजार, गोहलपुर थाने में दर्ज पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में शीला उर्फ निशा पति गोरेलाल चौधरी, गोरेलाल चौधरी पिता नरबद चौधरी दोनों निवासी ग्राम बिनेकी थाना पाटन

ग्यारसी बाई पति बल्लू अहिरवार , रोहित चौधरी पिता बल्लू, अहिरवार दोनों निवासी जोधपुर पड़ाव थाना तिलवारा, गुड्डी बाई चौधरी पति स्व. चंदूलाल चौधरी, संजू चौधरी पिता स्व. चंदूलाल चौधरी दोनों निवासी ग्राम बारह समाधि रोड बरेला की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रूपए, ग्वारीघाट थाने में दर्ज प्रकरण में मनवीर उर्फ करन आरोरा पर चार हजार रूपए, पनागर थाने में दर्ज अपराध में प्रमोद पटेल पिता प्रेमलाल पटेल पर चार हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया है।

Next Post

युवा कांग्रेस ने बढ़ते प्रदूषण पर सम्मेलन का आयोजन किया

Thu Dec 18 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता)। भारतीय युवा कांग्रेस ने बुधवार को राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण के प्रति जागरूकता लाने के लिए “स्वच्छ हवा, मेरा अधिकार” सम्मेलन का आयोजन किया। यहां के इंदिरा भवन में आयोजित हुए दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के इस कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब […]

You May Like