कचरे से बना शुभंकर बनेगा इटारसी शहर की पहचान

इटारसी। शहर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के लिए नगरपालिका ने एक अनोखी पहल शुरू की है। वेस्ट टू वंडर (कचरे से कमाल) की अवधारणा पर काम करते हुए स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत ई-वेस्ट से एक खास शुभंकर (Mascot) तैयार किया गया है, जो इटारसी की नई पहचान बनेगा।

कचरे से कला का अभिनव प्रयोग

इस शुभंकर को पुराने कीबोर्ड, कंप्यूटर के पुर्जे, कबाड़, लोहे की चादरें और पीवीसी पाइप जैसी अनुपयोगी वस्तुओं से तैयार किया गया है। यह पहल ‘रिड्यूस, रीयूज और रीसायकल’ (3 आर) के सिद्धांत पर आधारित है। नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे का कहना है कि यह शुभंकर न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देगा, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता मिशन से जोड़ने का माध्यम भी बनेगा।

नागरिकों का बढ़ रहा सहयोग

सीएमओ ऋतु मेहरा ने बताया कि नगरपालिका पहले भी कबाड़ से कलाकृतियां बनाकर पार्कों में स्थापित कर चुकी है, जिन्हें जनता ने खूब सराहा। अब ई-वेस्ट को भी कला का हिस्सा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिक भी अब अनुपयोगी वस्तुओं का सही इस्तेमाल करने लगे हैं। कई लोग कचरे से जैविक खाद बनाकर अपने गमलों में उपयोग कर रहे हैं। यह सकारात्मक बदलाव दिखाता है कि नगर और नागरिक मिलकर ‘स्वच्छ इटारसी, सुंदर इटारसी’ के सपने को साकार कर रहे हैं।

 

 

Next Post

मप्र आदिवासी युवा संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, आकाश कुशराम बने प्रदेश अध्यक्ष

Tue Sep 23 , 2025
इटारसी। मध्यप्रदेश आदिवासी युवा संघ की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से आकाश कुशराम को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश संरक्षक और संस्थापक, पार्षद राहुल प्रधान ने आदिवासी संस्कृति और समाज की विशिष्ट पहचान को बनाए रखने पर जोर दिया। पदभार संभालने […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।