अभ्यास मैच में अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 61 रनों से हराया

बेंगलुरु 02 फरवरी (वार्ता) दरवेश रसूली (रिटायर आउट 84) की आतिशी बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान ने सोमवार को टी-20 विश्वकप के अभ्यास मैच में स्कॉटलैंड को 61 रनों से हरा दिया।

आज यहां अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में दरवेश रसूली 46 गेंदों में (84), इब्राहिम जदरान (36) और मोहम्मद नबी (34) के योगदान से छह विकेट पर 184 रनों का स्कोर खड़ा किया। स्कॉटलैंड के लिए जैक जार्विस, मार्क वाट ने दो-दो विकेट लिये। ब्रैड कर्रि ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की पूरी टीम 19.3 ओवरा में 123 रन ही बना सकी और 61 रनों से मुकाबला हार गई। स्कॉटलैंड के लिए मैथ्यू क्रॉस, माइकल जोन्स ने 21-21 रन बनाये। ब्रैंडन मैकमुलेन (20), मार्क वाट (15), जॉर्ज मुन्से (13) रन बनाकर आउट हुये। शेष बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने तीन विकेट लिये। जियाउर रहमान और मोहम्मद नबी को दो-दो विकेट मिले। मुजीब उर रहमान, राशिद खान, गुलबदीन नायब ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

 

Next Post

एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप में 20 देशों के 311 एथलीट लेंगे हिस्सा

Mon Feb 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 फरवरी (वार्ता) डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चार फरवरी से शुरु हो रही एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप में 20 देशों के 311 एथलीट हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता 10 दिनों तक चलेगी। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के मुताबिक, चैंपियनशिप में जूनियर और सीनियर वर्ग में 20 […]

You May Like