केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि

नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (वार्ता) सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में तीन प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला किया है। यह फैसला एक जुलाई से प्रभावी माना जायेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी। फैसले की जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह तीन प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता कर्मचारियों एवं पेंशन भोगियों को वर्तमान में मिल रहे 55 प्रतिशत भत्ते और राहत के अतिरिक्त होगा।
इस फैसले से 49 लाख 19 हजार केन्द्रीय कर्मचारी और 68 लाख 72 हजार पेंशन भोगी लाभान्वित होंगे।
भत्ते में इस बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर 10083.96 करोड़ रुपये वार्षिक का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Next Post

आरबीआई के बयान से झूमे शेयर बाजार, सेंसेक्स 716 अंक उछला

Wed Oct 1 , 2025
मुंबई, 01 अक्टूबर (वार्ता) मौद्रिक नीति और सुधारों पर रिजर्व बैंक के बयान के बाद बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी देखी गयी और लगातार आठ कारोबारी सत्रों की गिरावट से उबरता हुआ बीएसई का सेंसेक्स लगभग 716 अंक उछल गया। केंद्रीय बैंक ने आज बैंकिंग में सुधार […]

You May Like