
सिंगरौली/ देवसर क्षेत्र के ग्राम कुर्सा में शुक्रवार को बिजली का करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अखिलेश साहू पिता स्व. प्रेमलाल साहू निवासी कुर्सा के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अखिलेश साहू किसी कार्य के दौरान बिजली के संपर्क में आ गए, जिससे उन्हें जोरदार करंट लग गया। परिजनों एवं ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर झुलसने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना पर स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
ग्रामीणों ने बिजली सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
अखिलेश साहू के निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया है तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। मौके पर जनपद अध्यक्ष देवसर प्रणव पाठक ,मंडल अध्यक्ष नौढ़िया रमेश दुबेदी, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
