दुग्ध उत्पादन से जुड़ी योजनाओं से 29 प्रकरण मंजूर

रीवा: शासन द्वारा दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं. पशुपालन विभाग की दुग्ध उत्पादन से जुड़ी तीन योजनाओं के माध्यम से 29 प्रकरण विभिन्न बैंकों द्वारा मंजूर किए गए हैं. इस संबंध में उप संचालक पशुपालन डॉ डीपी सिंह ने बताया कि आचार्य विद्यासागर डेयरी योजना से 89 प्रकरण बैंकों को भेजे गए हैं. इनमें से 9 प्रकरणों में 11 लाख 33 हजार रुपए का ऋण मंजूर किया गया है.

बैंक ऋण एवं अनुदान पर बकरी ईकाई प्रदाय योजना के तहत विभिन्न बैंकों में 87 प्रकरण भेजे गए हैं. इस योजना से 18 प्रकरणों में 6 लाख 35 हजार रुपए का ऋण एवं अनुदान मंजूर किया गया है. राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना से बड़ी डेयरी इकाईयों के निर्माण के लिए ऋण और अनुदान दिया जा रहा है. इस योजना से बैंकों में 16 प्रकरण भेजे गए हैं. बैंकों द्वारा दो प्रकरणों में एक करोड़ 35 लाख 60 हजार रुपए का ऋण मंजूर किया गया है.

Next Post

आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद : पुतिन

Fri Dec 5 , 2025
नयी दिल्ली, 05 दिसंबर (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान उन्हें भारत आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री के साथ बैठक के दौरान श्री पुतिन ने कहा, “प्रिय प्रधानमंत्री, प्रिय दोस्तों, सबसे पहले, निमंत्रण और कल की […]

You May Like