जान बचाने के लिए बाघ से भिड़ गया बस्तीराम

बालाघाट: एक युवक पर बाघ ने पीछे से हमला कर दिया। उसके सिर और हाथ में गहरी चोट आई है। जान बचाने के लिए वह बाघ से भिड़ गया। उसपर डंडे बरसाए। इसके बाद बाघ वहां से भाग गया। घटना कंटगी वन परिक्षेत्र के कन्हड़गांव बीट में हुई। हमले में घायल युवक 200 मीटर पैदल चला। इसके बाद फोन पर बेटे को सूचना दी। बेटे ने वनविभाग को जानकारी दी।

मौके पर पहुंची टीम ने घायल को कंटगी अस्पताल भेजा। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक का नाम बस्तीराम है। वह जंगल में जानवरों को चराने गया था। परिक्षेत्र सहायक बाबूलाल चढ़ार ने बताया कि बस्तीराम की हालत स्थिर है। वन विभाग ने तत्काल सहायता के रूप में 5 हजार रुपए दिए हैं। इलाज का पूरा खर्च भी विभाग वहन करेगा।

Next Post

बाणसागर डैम का बढ़ रहा जल स्तर, 338.88 मीटर पहुंचा पानी

Fri Jul 11 , 2025
रीवा: रीवा संभाग में एक जून से अब तक 311 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है. संभाग में 10 जुलाई को 19 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई. सर्वाधिक 46 मिलीमीटर वर्षा मैहर जिले में दर्ज की गई. संभाग में एक जून से अब तक सर्वाधिक 505 मिलीमीटर वर्षा […]

You May Like