रीवा: रीवा संभाग में एक जून से अब तक 311 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है. संभाग में 10 जुलाई को 19 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई. सर्वाधिक 46 मिलीमीटर वर्षा मैहर जिले में दर्ज की गई. संभाग में एक जून से अब तक सर्वाधिक 505 मिलीमीटर वर्षा मऊगंज जिले में दर्ज की गई है. संभाग में इस अवधि में रीवा जिले में 171.6 मिलीमीटर, सतना में 253.6 मिलीमीटर, मैहर में 285 मिलीमीटर, सीधी में 356 मिलीमीटर तथा सिंगरौली जिले में 293.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है. गत वर्ष इसी अवधि में संभाग में 149 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी. संभाग की औसत सामान्य वार्षिक वर्षा 1090.3 मिलीमीटर है. संभाग में सिंचाई के प्रमुख स्त्रोत बाणसागर बांध में 10 जुलाई को सुबह 8 बजे तक जल स्तर 338.88 मीटर तक पहुंच गया है. गत वर्ष 10 जुलाई तक इसका जल स्तर 332.31 मीटर पर था.
जिले में अब तक 171.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
जिले में एक जून से अब तक 171.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. इस संबंध में अधीक्षक भू-अभिलेख महेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक तहसील हुजूर में 192.8 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 127.5 मिलीमीटर, गुढ़ में 296 मिलीमीटर, सिरमौर में 224.2 मिलीमीटर, त्योंथर में 67 मिलीमीटर, सेमरिया में 175 मिलीमीटर, मनगवां में 160 मिलीमीटर तथा जवा में 130 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज गयी. गतवर्ष इसी अवधि में जिले में 81.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी थी.
मऊगंज जिले में अब तक 505.9 मिली मीटर वर्षा
मऊगंज जिले में एक जून से अब तक 505.9मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि एक जून से अब तक तहसील मऊगंज में 408.6 मिलीमीटर, हनुमना में 613.5 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी में 495.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. जिले में गत वर्ष इसी अवधि में 164.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी. जिले की सामान्य औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है.
