जबलपुर: ओमती थाना अंतर्गत भवरताल गार्डन के पास टहल रहे 71 वर्षीय बुजुर्ग का आईफोन बाइक सवार तीन बदमाशों ने झपट लिया।पुलिस ने बताया कि राजेंद्र कुमार खरे निवासी नेपियर टाउन बीती रात लगभग 9:20 बजे खाना खाने के बाद रोज की तरह टहलने निकले थे। वह भवरताल गार्डन के पास वॉक कर रहे थे।
उनके हाथ में मोबाइल फोन था। इसी दौरान चर्च की तरफ से एक मोटर साइकिल पर तीन अज्ञात युवक आए। बाइक पर सबसे पीछे बैठे लड़के ने तेजी से झपट्टा मारा और बुजुर्ग के हाथ से आईफोन छीनकर तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।
