दहेज के लिए नवविवाहिता को पीटा

जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत एकता विहार कॉलोनी में कम दहेज लाने पर नवविवाहिता को प्रताड़ित कर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि एकता विहार कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय पायल तिवारी का विवाह 21 नवंबर 2025 को सामाजिक रीति-रिवाज के साथ अंचल दुबे से हुआ था।

शादी में माता-पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार गृहस्थी का सामान और सोने-सामान के गहने दिए थे। शादी के एक महीने बाद से ही पति और सास कम दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। रात पति अंचल ने शराब के नशे में पायल के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पड़ोस की एक महिला ने बीच-बचाव कर पीड़िता को बचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

सास के तानों और रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर बहू ने की थी खुदकुशी

Wed Jul 29 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत उदयनगर नंबर 1 में सास के तानों और रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर बहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने मृतिका की सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार, उदयनगर निवासी […]

You May Like