सास के तानों और रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर बहू ने की थी खुदकुशी

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत उदयनगर नंबर 1 में सास के तानों और रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर बहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने मृतिका की सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार, उदयनगर निवासी मोनिका चौधरी (35) ने 15 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली थी घटना के तुरंत बाद पति सुभाष चौधरी सुबह 11 बजे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचा था। वहां डॉक्टरोश ने चेक करने के बाद मोनिका को मृत घोषित कर दिया था। अस्पताल से मिली सूचना के बाद रांझी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने मृतिका मोनिका की बड़ी व छोटी बहन, बेटियों, मां और भाई के बयान दर्ज किए। परिजनों ने बताया कि सास कृपादेवी घरेलू बातों को लेकर मोनिका से आए दिन विवाद करती थी। घटना वाले दिन सुबह 9 बजे भी दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी। मोनिका की बड़ी बेटी ने भी पुलिस को बताया कि सुबह दादी कृपादेवी और मां के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसकी मां अत्यधिक क्रोध में आकर कमरे के अंदर चली गई और यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस की पूरी जांच और परिजनों के बयानों से यह साफ हो गया कि मोनिका चौधरी को उनकी सास कृपादेवी चौधरी ने आत्महत्या के लिए उकसाया था। इसके बाद पुलिस ने सास कृपादेवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है।

Next Post

होटल में कमरा न मिलने से भडक़ा गैंगस्टर छोटू गैंग का गुर्गा, मैनेजर पर की 3 राउंड हवाई फायरिंग

Wed Jul 29 , 2026
जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत रानीताल चौक फ्लाईओवर के नीचे होटल में कमरा उपलब्ध न होने की बात पर भडक़े गैंगस्टर छोटू चौबे का गुर्गा ने अपने साथी के साथ मिलकर क होटल मैनेजर को डराने के उद्देश्य से तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए फरार हो गया।लार्डगंज पुलिस […]

You May Like