मनावर में निकली तिरंगा यात्रा, कुक्षी क्षेत्र के भाजपाई हुए शरीक

कुक्षी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के साथ भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित तिंरगा यात्रा भाजपा द्वारा देश भर में निकाली जा रही है. इसी कड़ी में जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा मनावर में जोश और उत्साह के साथ निकली। इसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष युवराज सेप्टा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कुक्षी क्षेत्र के भाजपाई,जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्त्ता आदि शामिल हुए.यात्रा में मातृशक्ति के साथ केंद्रीय मंत्री सावत्री ठाकुर,भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार भी मौजूद थे.। मंडल अध्यक्ष युवराज सेप्टा नें बताया की आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्यवाही को मजबूत कदम बताते हुए कहा की भारत की कार्यवाही से लोगों में जबरदस्त उत्साह का वातावरण दिखाई दे रहा है यह यात्रा भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित है। भाजपा उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता नें कहा की हमारी सेना की क्षमता और साहस नें सिद्ध कर दिया कि भारत किसी भी खतरे का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन चौपड़िया,पूनम कसेरा,देवराममुकाती,जयदीप गुंजाल, पार्षद संजय सिर्वी,जीमी जैन,भूपेंद्र ब्रजवासी,मुकेश गुप्ता,लोकेश चौहान, कन्हैया लाल पाटीदार, धर्मेंद्र गोराना, अनिल वर्मा,संदीप पटेल,रोहित वर्मा आदि भाजपाई शामिल हुए।उक्त जानकारी भाजपा मिडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता नें दी।

Next Post

जनपद अध्यक्ष को मंच पर जगह नहीं, कहा यह पंच-सरपंच सम्मेलन नहीं BJP का कार्यकर्त्ता सम्मेलन

Fri May 16 , 2025
सिंगरौली। राजमाता चून कुमारी स्टेडियम में पंच-सरपंच सम्मेलन प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। जहां मंच पर जिला मुख्यालय बैढ़न के आदिवासी जनपद अध्यक्ष सविता सिंह को मंच पर जगह न मिलने से वे नाराज होकर कार्यक्रम को छोड़कर बाहर […]

You May Like