खेत की सफाई कर रहे ग्रामीणों पर तेंदूआ ने किया हमला, तीन घायल

खरगोन। जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर ग्राम तक्षक दसनवाल में शनिवार दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक खेत में मेड़ की साफ-सफाई के दौरान झाडिय़ों में छिपे तेंदूए ने अचानक खेतीहर मजदूरों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो भाईयों के साथ एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, जिन्हें 108 से लहुलुहान हालत में जिला अस्पताल लाया गया। तेंदूए के हमले में ग्रामीणों के घायल होने की सूचना पर विधायक बालकृष्ण पाटीदार जिला अस्पताल पहुंचे। यहां घायलों की कुशलक्षेम जानने के बाद सिविल सर्जन सहित चिकित्सकों से उनके उचित उपचार के निर्देश दिए। विधायक श्री पाटीदार ने वन विभाग के अधिकारियों से भी संपर्क कर क्षेत्र में तेंदूए को पकडऩे के लिए सर्चिंग अभियान शुरु करने के निर्देश दिए।

मिली जानकारी अनुसार हमले में नरसिंग पिता नहार सिंग पटेल, तेरसिंग पिता मास्तर डूडवे और गिरधन पिता मास्तर डूडवे तीनों निवासी दसनावल जख्मी हुए है। घायल तेरसिंग ने बताया कि दोपहर में करीब 2 बजे खेत के पास स्थित मेड़ पर लगी झाडिय़ों की साफ-सफाई के लिए आग लगाई थी। इसी दौरान झाडिय़ों में छिपा तेंदूआ अचानक हमलावर हो गया। घायलों के साथ ही परिजन सोकेश ने बताया कि गांव के पास ही तालाब है। यहां पिछले 15 दिन से तेंदूआ चहल-कदमी करते नजर आ रहा है। पुलिस और वन-विभाग को सूचना दी, लेकिन पुलिस और वन अमला हमसे वीडियो फुटेज एवं तेंदूए के पंजे के निशान की मांग करता रहा।

Next Post

भीषण गर्मी के बीच लो-वोल्टेज और बिजली कटौती से फूटा आक्रोश

Sat May 16 , 2026
रीवा। शहर में बिजली का रोना बना हुआ है लो-वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान है. शहर से बत्तर स्थित ग्रामीण क्षेत्रो की है, कब बिजली चली जाय कोई भरोसा नही है. रीवा शहर के अजगरहा मोहल्ले में देर रात उपभोक्ताओ का आक्रोश फूट पड़ा. लो वोल्टेज और […]

You May Like