
रीवा। शहर में बिजली का रोना बना हुआ है लो-वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान है. शहर से बत्तर स्थित ग्रामीण क्षेत्रो की है, कब बिजली चली जाय कोई भरोसा नही है. रीवा शहर के अजगरहा मोहल्ले में देर रात उपभोक्ताओ का आक्रोश फूट पड़ा. लो वोल्टेज और कटौती से तंग आकर लोगो ने सडक़ पर जाम लगा दिया और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
जाम लगने के बाद मौके पर विश्वविद्यालय पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारी पहुंचे. सख्त के साथ पुलिस ने जाम खुलवाया तो वही विभाग के अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया तब जाकर मामला किसी तरह शांत हुआ. दरअसल शहर से लगे अजगरहा मोहल्ले में बिजली की समस्या पिछले एक माह से है. भीषण गर्मी के दौरान अघोषित कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से लोग जूझ रहे थे. शिकायत के बावजूद कुछ नही हुआ जिससे तंग आकर देर रात सभी सडक़ पर पहुंचे और जाम लगा दिया. स्थानीय लोगो का कहना था कि लो वोल्टेज की समस्या के चलते न तो पंखा चल पा रहा है और न ही कूलर, एसी की बात दूर है. बार-बार शिकायत के बाद जब सुनवाई नही हुई तो मजबूरन सडक़ पर बैठना पड़ा. उपभोक्ताओं की संख्या बढऩे के साथ विद्युत ट्रांसफार्मर की क्षमता नही बढ़ाई गई, जिसके कारण लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है और लोड़ बढऩे पर अघोषित कटौती की जाती है. इस समस्या से उपभोक्ता जूझ रहे थे, रात को जब विश्वविद्यालय पुलिस जाम हटवाने गई तो पुलिस के साथ भी नोकझोंक हुई. विद्युत विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का निराकरण किया जायेगा. यह समस्या केवल एक मोहल्ले की नही है कई जगह लो वोल्टेज और अघोषित कटौती की समस्या बनी हुई है. विभाग का कहना है कि गर्मी के कारण लोड़ बढ़ गया है.
