जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, पेट्रोल डालकर लगाई आग

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र में टीला रोड पर जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कॉलोनाइजरों द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान एक युवक झुलस गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुकेश साहू का कहना है कि वे टीला रोड पर पिछले 25 वर्षों से अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। उनके घर के पीछे सरकारी जमीन थी, जिस पर उन्होंने बाउंड्री बना ली थी। आरोप है कि इस जमीन पर मनोज राय उर्फ मंजू और मुकेश राय की नजर है। उन्होंने पास की जमीन खरीदी है और वहां प्लॉटिंग कर रहे हैं। मनोज राय अपने साथियों के साथ पहुंचे। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के नाम पर साहू परिवार की बाउंड्री तोड़नी शुरू कर दी। जब मुकेश साहू और उनकी पत्नी ने विरोध किया तो उनके मोबाइल छीन लिए गए। साथ ही उनके साथ मारपीट की गई। मुकेश साहू का आरोप है कि जब उनका बेटा दिव्यांश साहू बीच-बचाव करने पहुंचा, तो उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। आग की लपटों में घिरे दिव्यांश ने रेत के ढेर पर लोटकर खुद को बचाया। लेकिन तब तक वह झुलस चुका था। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है

Next Post

बाढ़ के बाद शिवपुरी में स्वास्थ्य संकट, करीब 3000 लोग बीमार

Sun Aug 10 , 2025
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में बाढ़ के बाद प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव-गांव जाकर लोगों का उपचार किया। अब राहत शिविर समाप्त हो गए हैं। बाढ़ के बाद स्वास्थ्य संकट का बड़ा आंकड़ा सामने आया है। करीब 3000 लोग बीमार हुए हैं। इनमें सबसे […]

You May Like