
जबलपुर। विजय नगर एवं मझौली थाना क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने चाकूबाजी करते हुए वृद्ध और युवक को घायल कर दिया।
मझौली पुलिस के मुताबिक रवि प्रकाश गर्ग 60 वर्ष निवासी काकरदेही मझौली ने रिपेार्ट दज कराई कि उसकी रानीताल में अनाज गल्ला खरीदने बेचने की दुकान है। बीती रात 10 बजे अपनी दुकान बंद करके रोजाना की तरह अपनी साईकिल से अपने घर जा रहा था जैसे ही देवनगर के आगे नवनीत राय वेयर हाउस एवं माता पिता वेयर हाउस के बीच मेन रोड़ में सूनसान जगह पर पहुॅचा देवनगर तरफ से एक मोटर सायकल में 2 व्यक्ति आये और उसकी साईकिल के आगे मोटर सायकल लगाकर रोककर उससे 1 हजार रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो चाकू से हमला कर भाग गए। इसी प्रकार विजय नगर थाने में मोहित ठाकुर 21 वर्ष निवासी कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई राहुल ठाकुर काम से दीनदयाल चौक होते हुए अपने घर आ रहा था जैसे दीनदयाल से थोड़े आगे पहुंचा तो छोटू गोटिया अपने एक अन्य साथी के साथ मिला एक हजार रूपए मांगने लगा मना किया तो मारपीट की, छोटू ने चाकू से वार कर दिया जिससे उसे चोटें आ गई।
