ब्यावरा। स्थानीय सिविल अस्पताल रोड पर सडक़ निर्माण कार्य शुक्रवार को शुरु हो गया. तहसील कार्यालय के सामने पुलिया निर्माण के साथ कार्य प्रारंभ किया जा रहा है.
विदित है कि अस्पताल रोड का चौड़ीकरण करते हुए नवीन निर्माण का कार्य किया जाना है. एसडीएम कार्यालय से बायपास तक चौड़ीकरण किया जाएगा. एसडीएम कार्यालय से बायपास तक मार्ग का चौड़ीकरण करते हुए डामर से यह मार्ग बनेगा.
22 मीटर चौड़ा होगा मार्ग
अहिंसा द्वार से बायपास तक 1.47 किमी लम्बे मार्ग पर 22 मीटर चौड़ी डामर की सडक़ बनाई जाएगी. इसके निर्माण पर करीब 4 करोड़ रुपये का खर्च आना है. इसमें 50 लाख रुपये इलेक्ट्रिक कार्य तथा 50 लाख रुपये जीएसटी रहेगा. जबकि सिविल वर्क की लागत करीब 3 करोड़ रुपये रहेगी.
पीडब्ल्यूडी विभाग के अनुसार सडक़ निर्माण की शुरुआत मार्ग में आने वाली पुलिया निर्माण के साथ की जा रही है. पीडब्ल्यूडी विभाग के अनुसार मार्ग में मौजूद नाले की पुलिया निर्माण के साथ कार्य की शुरुआत होगी. लगभग तीन माह की अवधि में सडक़ निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा.
