मुंबई, 28 अप्रैल (वार्ता) गोल्डी यादव और अभिनेत्री इशिका टोरिया का भोजपुरी लोकगीत ‘तेलहन भईल पिया बड़े बड़े’ रिलीज हो गया है। भोजपुरी लोकगीत ‘तेलहन भईल पिया बड़े बड़े’ आडियंस के बीच आ गया है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘तेलहन भईल पिया बड़े बड़े’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में इशिका टोरिया नजर आ रही हैं।उनके साथ नील स्टार ने गकेमिस्ट्री जमाई है।
इस गाने को गौतम राय (काला नाग) ने लिखा है, जबकि विक्की वॉक्स ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। इस गाने को लेकर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘यह गाना घर परिवार से जुड़ा हुआ है, जिसे गाकर मुझे बहुत ही अच्छा लगा है।
बहुत ही प्यारा सिचुएशन पर बनाया गया इस सांग की मेकिंग टेकिंग कमाल की गई है। इस सांग को ऑडियंस का बहुत प्यार मिल रहा है, इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद!’ वहीं इस गाने को लेकर इशिका टोरिया ने कहा कि ‘इस लोकगीत की शूटिंग करके मुझे बहुत मजा आया। इस गाने का सब्जेक्ट बहुत ही प्यारा है, जो बहुत पसंद आ रहा है। मैं ऑडियंस से यही कहना चाहूंगी कि आप लोग ऐसे ही मुझे और मेरे गानों पर अपना प्यार आशीर्वाद भर भर के बरसाते रहिए। सभी को दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद।’

