सनराइजर्स हैदराबाद का बड़ा ऐलान, पैट कमिंस ही होंगे टीम के कप्तान

IPL 2026 से पहले बड़ी अपडेट सामने आई है। फ्रैंचाइजी ने आधिकारिक रूप से अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। धाकड़ खिलाड़ी को लगातार तीसरी बार टीम की कमान सौंपी गई है।

IPL 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं और इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मिनी ऑक्शन से पहले ही अपना कप्तान घोषित कर दिया है। फ्रैंचाइजी ने ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस को एक बार फिर नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंप दी है। इस तरह कमिंस लगातार तीसरे सीजन में SRH की कमान संभालेंगे। टीम ने अपने आधिकारिक एक्स (‘X’) अकाउंट पर तस्वीरें साझा करते हुए इसकी पुष्टि भी की है। हालांकि, कप्तानी के अलावा टीम ने कोई अतिरिक्त घोषणा नहीं की है।

2024 से कप्तानी कर रहे हैं कमिंस

पैट कमिंस को पहली बार 2024 में SRH का कप्तान नियुक्त किया गया था, जब उन्होंने एडन मारक्रम की जगह जिम्मेदारी संभाली थी। 2024 के ऑक्शन में SRH ने कमिंस को 20.50 करोड़ रुपये की बड़ी राशि देकर टीम में शामिल किया था। रिटेंशन लिस्ट जारी करते हुए फ्रैंचाइजी ने अपने कोर प्लेयर्स को बरकरार रखा है। कप्तान कमिंस के साथ ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी जैसे प्रमुख खिलाड़ी टीम में बने रहेंगे।

Next Post

प्रताड़ना के बाद अब पति ने दे दिया तलाक

Tue Nov 18 , 2025
जबलपुर: हनुमानताल थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला पति एवं ससुर की प्रताड़ना से तंग आ चुकी है। पति ने अब तलाक दे दिया है। पुलिस ने प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति एवं ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है‌.पुलिस ने बताया कि सोमवार को श्रीमति कौसर खान 38 […]

You May Like