ब्राह्मणों के साथ हालिया घटना पर ब्राह्मण महासभा ने सौंपा ज्ञापन 

सीधी।मऊगंज जिला अंतर्गत ग्राम गाडर में शनि द्विवेदी एवं एएसआई रामचरण गौतम की निर्मम हत्या सहित अन्य पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारियों के ऊपर हुए जानलेवा हमला एवं ब्राह्मणों के साथ अन्य घटनाओं के विरोध में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) जिला सीधी द्वारा मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि मऊगंज जिला अंतर्गत ग्राम गाडर में शनि द्विवेदी एवं एएसआई रामचरण गौतम की निर्मम हत्या सहित अन्य पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारियों के ऊपर हुए जानलेवा हमला के साथ ही रीवा जिले के ही नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्राह्मण परिवार के साथ घर में घुसकर की गई गंभीर मारपीट, इसी तरह जिला सीधी अंतर्गत थाना मझौली में एक ब्राह्मण युवक के साथ बंधक बनाकर किया गया जानलेवा हमला इस तरह ब्राह्मण वर्ग व समाज के साथ जातिगत आधार पर हो रही गंभीर घटनाओं के संबंध में आज अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) के जिला अध्यक्ष विनय धर द्विवेदी एडवोकेट के साथ ही उपाध्यक्ष पांडे, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सामाजिक चेतना उत्कर्ष समिति के अध्यक्ष उदय कमल मिश्रा

सहित ब्राह्मण समाज के साथ ही अन्य समाज व वर्गों के लोगों द्वारा विरोध स्वरूप ज्ञापन राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ,राज्यपाल के नाम जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट सीधी मे कलेक्टर के प्रतिनिधि एसडीएम को सौपा गया।

Next Post

पुलिस ने जुर्माना किया तो युवक ने लगाई फांसी

Tue Mar 18 , 2025
उज्जैन। शराब पीकर बाइक चला रहे युवक को पुलिस ने रोक लिया। मेडिकल कराया गया और बाइक जब्त कर ली गई। युवक घर लौटा और उसने फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। सरस्वती नगर ढांचाभवन में रहने वाला पुरुषोत्तम पिता शंकरलाल जाटवा को […]

You May Like