एडीजे व सीजेएम ने किया केन्द्रीय जेल का निरीक्षण

सतना: केन्द्रीय जेल सतना में मंगलवार को मुकेश सिंह चौहान जिला न्यायाधीश सतना एवं प्रवीण कुमार सोंधिया मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला सतना द्वारा भ्रमण / निरीक्षण किया गया।न्यायाधीशों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, कारखाना, पाकशाला का भ्रमण / निरीक्षण किया गया। नवीन खण्ड में दीवारों पर की जा रही चित्रकारी एवं अनुपयोगी प्लास्टिक से निर्मित गुलदस्तों व साज-सज्जा सामग्री का अवलोकन किया।

बंदियों की इस कला पर प्रसन्नता व्यक्त की। जिला न्यायाधीश एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा सतना जेल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया।
भ्रमण/निरीक्षण के साथ ही विधिक साक्षरता शिविर आयोजित हुआ। निःशुल्क विधिक सहायता योजना के संबंध में बंदियों को अवगत कराया गया साथ ही बंदियों की विधिक संबंधी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया
इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा, जेल उप अधीक्षक श्रीकांत त्रिपाठी, जेल उप अधीक्षक सोनबीर सिंह कुशवाह कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध कुमार तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा खातून, सहायक जेल अधीक्षक अनिल प्रताप सिंह एवं जेल स्टॉफ उपस्थित रहा।

Next Post

ननि की जन सुनवाई में पहुंचीं 32 शिकायतें

Wed Dec 17 , 2025
सतना: राज्य शासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सतना में मंगलवार को जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर योगेश ताम्रकार महापौर न नि सतना, शेर सिंह मीना आयुक्त, राजेश चतुर्वेदी अध्यक्ष उपस्थित रहे।जन-सुनवाई में 32 आवेदन प्राप्त हुए। विभागवार जानकारी के अनुसार अतिक्रमण से संबंधित 07 आवेदन, पेयजल […]

You May Like