बीटा इंडस्टि्रयल पार्क में लगी आग, दो फैक्टि्रयां जली, भारी नुकसान

इंदौर: कालिंदी गोल्ड सिटी के पास स्थित बीटा इंडस्टि्रयल पार्क में रविवार सुबह करीब 7 बजे लगी आग से दो फैक्टि्रयों में भारी नुकसान हुआ. आग की चपेट में आने से पैकिंग मशीन, फिटिंग मशीन, कूलर, एसी, फ्रिजऔर करीब 35 टन माल जलकर राख हो गया. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की छह गाडç¸यां लगातार जुटी रहीं. दमकलकर्मियों ने करीब 2.20 लाख लीटर पानी और 600 लीटर फोम का इस्तेमाल कर आग बुझाई.

बीटा इंडस्टि्रयल पार्क स्थित एक पेंट फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगी थी. आग तेजी से फैली और पास की दूसरी फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलने पर दमकल की गाडç¸यां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. पेंट और केमिकल से जुड़े पदार्थों की मौजूदगी के कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. छह गाडç¸यां लगातार पानी और फोम डालकर आग बुझाने में जुटी रहीं.

दोनों फैक्टि्रयों में हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा
हादसे में दोनों फैक्टि्रयों में भारी नुकसान हुआ है. इनमें से एक फैक्ट्री के मालिक अजित पिता भागचंद कागरेचा और दूसरी के मालिक योगेश रामकृष्ण पंवार हैं. फायर ब्रिगेड के बलजीत सिंह हुड्डा ने बताया कि आग में पैकिंग मशीन, फिटिंग मशीन, कूलर, एसी, फ्रिज और करीब 35 टन माल जल गया है. हादसे में हुए आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है. आग लगने की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी. दमकलकर्मियों की लगातार मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है

Next Post

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक्शन में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, अभिनेता से मुलाकात कर दिया कड़ा संदेश

Mon Oct 19 , 2026
मुंबई, मुंबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले से सनसनी फैल गई है। इस गंभीर घटना ने एक बार फिर महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। मुंबई में टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर 5 राउंड गोलियां चलाए जाने की खबर से मचा हड़कंप। […]

You May Like