जिझौतिया ब्राह्मण समाज ने मनाई भगवान परशुराम जयंती

​ग्वालियर। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आज जिझौतिया ब्राह्मण समाज द्वारा सेवा नगर स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर में भगवान श्री परशुराम का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज के अध्यक्ष के.पी. अरजरिया एवं महामंत्री पंकज सोनकिया उपस्थित रहे। पूजन के दौरान भगवान परशुराम के जयघोष से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठा।कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष राजीव पस्तोर, जे.के. चौबे, चंद्र प्रकाश दीक्षित, धर्मेंद्र दुबे, सुरेश दुबे, डॉ. आलोक पुरोहित, हेमंत विदुआ, जगन्नाथ जी, नरोत्तम रावत, दिनेश निचरेले एवं आचार्य वैभव विदुआ सहित समाज के गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए। समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Next Post

रिंकू सिंह ने खोला केकेआर का खाता

Sun Apr 19 , 2026
कोलकाता, 19 अप्रैल (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद रिंकू सिंह (नाबाद 53) और अनुकूल रॉय (नाबाद 29) रनों की पारियों की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को दो गेंदें शेष रहते राजस्थान रॉयल्स (आरआर) चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। यह सात […]

You May Like