शिवपुरी में आज बड़ी बिजली कटौती, 9 घंटे नहीं होगी सप्लाई

शिवपुरी: बिजली कंपनी ने आज शहर के कई क्षेत्रों में बिजली कटौती कर दी है। यह कटौती आवश्यक रखरखाव कार्यों के कारण की जा रही है।
11 केवी बड़ागांव और लुधावली फीडर पर काम के चलते सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद है। प्रभावित क्षेत्रों में बड़ौदी गांव, इंडस्ट्रियल एरिया बड़ौदी, बड़ा गांव क्षेत्र, लुधावली और गोशाला के आसपास के इलाके शामिल हैं।

33 केवी माढ़ा फीडर पर भी मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इस फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित है। 33/11 केवी उपकेंद्र माढ़ा से संबंधित सभी इलाकों में आज बिजली नहीं है।

Next Post

पुरानी रंजिश को लेकर दोस्तों ने की युवक पर फायरिंग, घर में घुसकर बचाई जान

Sat Feb 22 , 2025
ग्वालियर: पुरानी रंजिश को लेकर दोस्तों ने दोस्त पर गोली चला दी। गोलीबारी में दोस्त बाल-बाल बच गयेा और उसने घर के भीतर दौड़ लगाकर अपनी जान बचाई। फायरिंग की घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इस घटना की शिकायत फरियादी ने थाने में की है। […]

You May Like