शिवपुरी:दीनदयाल पुरम कॉलोनी में रिटायर्ड पुलिस डीएसपी मुदगल की पत्नी अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। काली माता मंदिर के सामने दीनदयाल पुरम कॉलोनी मे निवास करने वाले रिटायर्ड डीएसपी बीपी मुदगल की पत्नी सुषमा मुदगल उम्र 58 साल अपने कमरे में परिजनो को फांसी के फंदे पर लटकी मिली है।
बताया जा रहा है कि सुषमा मुदगल के परिजन सबसे पहले प्राइवेट अस्पताल ले गए,उसके बाद मेडिकल कॉलेज शिवपुरी ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने सुषमा मुदगल को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजन ने पुलिस को बताया कि मां बीमार चल रही थीं। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
