जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत बम्होरी में पंखा सुधारते समय युवक को करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दशईराम भूमिया 75 वर्ष निवासी ग्राम बम्होरी ने सूचना दी कि आज सुबह उसका बड़ा बेटा राममिलन भूमिया उम्र 45 वर्ष घर में टेबल पंखा सुधार रहा था.
इसी दौरान राममिलन को करंट लग गया जिसे उपचार हेतु शासकीय अस्पताल पनागर लेकर आये जहां डाक्टर ने चैक कर राममिलन केा मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
