तूने पहले पति को मार डाला अब हमें मारने आयी है..कहते हुए ससुराल पक्ष कर रहा प्रताड़ित

जबलपुर: तूने अपने पहले पति को मार डाला, अब हमें मारने आयी है..कहते हुए ससुराल पक्ष महिला को प्रताड़ित कर रहा है। उसे गर्म प्रेस से जलाया गया। माढ़ोताल पुलिस ने प्रताडित करने वाले आरोपी पति, जेठ, जेठानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को श्रीमति शिल्पी तिवारी 37 वर्ष निवासी कस्तूरी सिटी रैगवां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी 4 जुलाई 25 केा कस्तूरी सिटी रैगवां निवासी अरविंद तिवारी के साथ हुयी थी, इसके पहले उसकी शादी ग्राम बड़ैयाखेड़ा पाटन में महेन्द कुमार तिवारी से हुयी थी.

जिससे उसे एक बेटा पार्थ तिवारी उम्र 15 वर्ष है, उसके पति महेन्द्र तिवारी की 5-6 वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी, जिनकी मृत्यु का आरोप उस पर लगाया गया था, यह सब बातें शादी के पहले पति अरविन्द तिवारी, जेठ आशुतोष तिवारी एवं जेठानी शांति तिवारी, ससुर विनय तिवारी को मालूम थीं। शादी के लगभग एक माह तक सब ठीक रहा इसके बाद पति अरविन्द तिवारी, जेठ आशुतोष तिवारी एवं जेठानी शांति तिवारी उसके पूर्व पति की मृत्यु को लेकर उसे आये दिन शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान करने लगे, बोलते थे तूने अपने पहले पति को मार डाला अब हमें मारने आयी है।

पति एंव जेठ दोनों शराब गांजा का नशा करते हैं तथा उसे परेशान कर मारपीट करते है। 20 अक्टूबर को दोपहर लगभग 3-30 बजे पति अरविन्द तिवारी घर में कपड़े में प्रेस कर रहे थे उसी समय जेठ आशुतोष एवं जेठ जेठानी शांति तिवारी पुरानी बात को लेकर उससे झगडा करने लगे व उसके पति केा उसके साथ मारपीट करने के लिये उकसाने लगे तो पति ने गर्म प्रेस से एवं प्रेस की डोरी से मारपीट कर उसके हाथ पेट, कमर, में चोटें पहॅुचा दी जिससे जलने के निशान बन गये है। मारपीट करने के बाद पति एवं जेठ बोले कि घर से नहीं गई तो जान से खत्म कर देगें। रिपोर्ट पर आरोपी पति अरविन्द तिवारी, जेठ आशुतोष तिवारी एवं जेठानी शांति तिवारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

पटाखों की आवाज से सहमे सर्प, चार जगह रेस्क्यू, एक ने त्यागे प्राण

Wed Oct 22 , 2025
जबलपुर: मौसम में अचानक हुए बदलाव और पटाखों के शोरगुल से परेशान होकर वन्य जीव लोगों के घरों में घुस रहे हैं। इस दौरान अचानक से सर्पों के घरों में घुसने की सूचना पर सर्प विशेषज्ञ के पसीने छूट गए लेकिन वे लगातार रैस्क्यू करते हुए सांपों को पकड़कर जंगल […]

You May Like