उत्कल दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दीं शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, 01 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उत्कल दिवस के अवसर पर ओडिशा के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत को ओडिशा के इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और ओडिशा सरकारें राज्य की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रही हैं।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर ओडिया और अंग्रेजी में अलग-अलग पोस्ट में लिखा, “उत्कल दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं! यह दिन ओडिशा की गौरवशाली संस्कृति के लिए उपयुक्त श्रद्धांजलि है। भारत को ओडिशा के इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व है। ओडिशा के लोग मेहनती हैं और उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पिछले एक वर्ष में, केंद्र और ओडिशा सरकारें राज्य की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रही हैं।”

Next Post

हिंदी साहित्यकार कमल किशोर गोयनका का निधन

Tue Apr 1 , 2025
नयी दिल्ली 01 अप्रैल (वार्ता) हिंदी जगत के प्रख्यात साहित्यकार डॉक्टर कमल किशोर गोयनका का मंगलवार सुबह राजधानी के अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों से श्री गोयनका के निधन की जानकारी मिली है। उनके बड़े पुत्र संजय गोयनका ने बताया कि उनके पिता […]

You May Like