मोरवा पुलिस ने गांजे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

पड़ोसी राज्य सोनभद्र बना है गांजा का अवैध कारोबार का केन्द्र

सिंगरौली : मोरवा पुलिस ने मंगलवार शाम कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को गांजे के साथ पकड़कर कार्यवाही की है। आरोप है कि व्यक्ति पड़ोसी राज्य के सोनभद्र जिले से मादक पदार्थ लाकर क्षेत्र में बेचा करता था।प्राप्त जानकारी अनुसार कस्बा भ्रमण के दौरान मोरवा पुलिस को सूचना मिली थी की एक व्यक्ति सीईटीआई रेलवे पुलिया के पास गांजे की बिक्री के लिए खड़ा है। पुलिस कर्मियों ने उक्त जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद एएसपी एवं एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में निरीक्षक कपूर त्रिपाठी ने उपनिरीक्षक आरपी सिंह के साथ एक टीम रवाना कर आरोपी पटवारी-छोटेलाल खैरवार पिता शिव प्रसाद खैरवार उम्र 46 वर्ष निवासी बूढ़ीमाई को धर दबोचा।

पुलिस को उसके पास से प्लास्टिक के झोले में गांजा बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा पकड़े गए करीब 450 ग्राम गांजे की कीमत 9 हजार आंकी गई है। इस मामले में आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 बी के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। मोरवा पुलिस द्वारा गांजे के स्रोत के विषय में जानकारी एकत्रित की जा रही है। गौरतलब है की उ.प्र. की सीमा से सटे जिले में अवैध मादक पदार्थों की लंबी खेप पड़ोसी राज्य से आती देखी गई है। इसे लेकर पुलिस तारों को जोड़ते हुए नशे के सौदागरों के सरगना तक पहुंचाने के प्रयास में लगी है। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक आरपी सिंह, आर नीरज यादव, मनीष यादव, कमलेश तिवारी की अहम भूमिका रही।

Next Post

अरबिंदो अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम के सुपरवाइजर ने की आत्महत्या

Wed Jan 15 , 2025
मृतक के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला इंदौर: अरबिंदो अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में काम करने वाले एक सुपरवाइजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज जांच शुरु की.बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर […]

You May Like

Play sound