मुलताई। नगर में चोरी की घटनाएं होना आम बात है, पहले बाइक चोरी की घटनाए होती रही है,अब चोरो ने रात में नगर के भाजपा भवन के पीछे खड़ा एक डंपर चोरी कर लिया। कांग्रेस नेता शेख जाकिर पिता शब्बीर खान निवासी आजाद वार्ड ने थाने लिखित आवेदन देकर बताया शनिवार 24 जुलाई की रात वह अपना ट्रक डंपर क्रमांक एमएच 21 बीएस 7444 खड़ा कर घर चला गया था,रविवार सुबह करीब 9 बजे डंपर हटाने के लिए आया तो वहां पर डंपर नही था। जो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया। डंपर की तलाश करने पर डंपर नही मिला। पुलिस द्वारा मामला जांच में लेकर मौके सहित आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए है,वहीं खुफिया जानकारी के आधार पर एक पुलिस टीम औरंगाबाद के लिए रवाना किया जाना बताया है।
मुलताई में बेखौफ चोर: भाजपा भवन के पीछे से डंपर चोरी
