
दमोह। जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आनु फाटक के पास रेल्वे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतिका लक्ष्मी रानी पति स्वर्गीय नन्नू पटेल, उम्र 54 वर्ष, निवासी ग्राम करैया भदौली की ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई.सूचना मिलते ही पंचनामा व पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए प्रधान आरक्षक मयूर बडगैया और आरक्षक देवेंद्र मौके पर पहुंचे. पुलिस ने गुरुवार सुबह शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया.हिंडोरिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है.
