दमोह: हिंडोरिया थाना बांदकपुर चौकी में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान का आयोजन

दमोह, नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ के तहत बुधवार को हिंडोरिया थाना क्षेत्र की बांदकपुर चौकी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नशा परिवार और समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। इससे दूर रहना और लोगों को दूर रखना हम सभी का विशेष कर्तव्य है।

इस अवसर पर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, डॉक्टर संजीव सिंघई, डॉक्टर नवीन सोनी और बीडीसी पप्पू सिंह लोधी मौजूद रहे। अधिकारियों ने युवाओं और ग्रामीणों से नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग करने की अपील की।

Next Post

ईरान ने अमेरिका को दी 'पूर्ण सैन्य जवाबी कार्रवाई' की चेतावनी, सातवीं रात भी जारी रहे अमेरिकी हमले

Sat Jul 18 , 2026
वाशिंगटन/तेहरान, 18 जुलाई (वार्ता) ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि यदि अमेरिकी हमले अगले दो-तीन दिन और जारी रहे तो वह “पूर्ण सैन्य जवाबी कार्रवाई” का चरण शुरू करेगा। यह चेतावनी ऐसे समय आयी है जब अमेरिकी सेना ने लगातार सातवीं रात ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले […]

You May Like